मथुरा में गौ-संरक्षण का संदेश,धामी ने हरिपुर-कालसी को धार्मिक पहचान दिलाने पर दिया जोर!

गौ सेवा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और चिकित्सा से जोड़ने की पहल; मुख्यमंत्री बोले—गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से। हरिपुर-कालसी को मां यमुना के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य।

खबर सनसनी | विशेष खबर

मथुरा/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ-संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बात रखते हुए गौ सेवा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की आर्थिक समृद्धि से भी सीधे जुड़ा है..

मुख्यमंत्री शनिवार को मथुरा जनपद के फरह स्थित गऊ-ग्राम, परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए.इस दौरान पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र और श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण हुआ। वहीं आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय तथा आवासीय परिसर का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तैयार हैं हम: आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च…अराजक तत्वों को कड़ा संदेश..

गौ सेवा को परंपरा के साथ विज्ञान से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री धामीने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अनेक प्रसंग गौमाता के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाते हैं।उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है, जिसमें प्राचीन भारतीय परंपराओं और आधुनिक विज्ञान का समन्वय हो। गौ सेवा को केवल गोवंश संरक्षण तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से आगे बढ़ाया जाना चाहिए.मुख्यमंत्री के अनुसार, कार्यक्रम में शुरू और प्रस्तावित किए गए प्रकल्प भविष्य में पशु चिकित्सा, अनुसंधान और गौ संरक्षण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने में भूमिका निभा सकते हैं।

हरिपुर-कालसी को मां यमुना का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनाने की तैयारी

मथुरा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के हरिपुर-कालसी का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मां यमुना की पवित्र धारा देवभूमि उत्तराखंड और ब्रजभूमि को आपस में जोड़ती है। यमुनोत्री धाम से निकलने वाली मां यमुना अनेक क्षेत्रों को जीवन प्रदान करते हुए ब्रजभूमि तक पहुंचती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा घोटाले के वांटेड अभियुक्तों के गाँव ढिंढोरा पीट घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बजा हरिद्वार पुलिस का डंका,देखिए कैसे ढोल नगाड़ों से मुनादी कर हुआ कुर्की का ऐलान..

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर-कालसी का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रहा है। इसकी प्राचीन धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से वहां मां यमुना के भव्य घाट का निर्माण कराया गया है और मां यमुना की प्रतिमा स्थापित की गई है..राज्य सरकार का प्रयास है कि हरिपुर-कालसी को मां यमुना के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने संत समाज और श्रद्धालुओं को हरिपुर-कालसी पहुंचकर मां यमुना की आरती में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया।

अब विकास को स्थानीय रोजगार और पर्यटन से जोड़ने की चुनौती

मुख्यमंत्री की इस पहल के साथ हरिपुर-कालसी को लेकर एक महत्वपूर्ण जनहित का विषय भी जुड़ता है। धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने के लिए घाट और प्रतिमा जैसे निर्माण कार्य महत्वपूर्ण कदम हैं, लेकिन इस क्षेत्र को प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र बनाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाएं, बेहतर संपर्क मार्ग, स्वच्छता, पार्किंग, नियमित धार्मिक आयोजन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करना भी जरूरी होगा..ऐसे में आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हरिपुर-कालसी के विकास की यह परिकल्पना किस तरह पर्यटन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति देती है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी..अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त शातिर तस्कर को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..भारी मात्रा में अवैध शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद..

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण केवल उनके गौरव का उल्लेख करने से नहीं, बल्कि ठोस कार्यों से संभव है। नदियों का संरक्षण, गोवंश का संवर्धन और अनुसंधान को नई दिशा देना हमारी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं. इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी सहित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बहराल गौ-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने और हरिपुर-कालसी को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने की बात दो अलग-अलग क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं सामने रखती है। अब इन प्रयासों का वास्तविक प्रभाव धरातल पर दिखाई देना और स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलना महत्वपूर्ण होगा.ये आगे देखने वाली बात होगी..

खबर सनसनी .संपादकीय प्रस्तुति

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें