वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे हैं लगातार प्रयास..

मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली पर रुककर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए देशवासियों से की थी अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली के पास अचानक रुके..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF को मिली बड़ी सफलता..अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर यूपी के 02 बड़े तस्कर गिरफ्तार.. बाजपुर ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद.. उत्तराखंड दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सप्लाई..

मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Cyber Crime: प्रदेशव्यापी 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट”—Money Mule Accounts, ATM/Cheque Withdrawal, Suspect SIM-POS एवं Digital Footprints पर एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई..820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR | 1,236 ATM Withdrawal Locations का Verification—32 FIR..

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को लेकर ट्रेंनिग के दौरान पीठासीन अधिकारियों कड़े निर्देश…चुनाव को बोझ न समझे बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सफलता पूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं: DM/जिला निर्वाचन अधिकारी

मुख्यमंत्री का यह व्यवहार न केवल विनम्रता और जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही है जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना हो।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें